Showing posts with label Self Control. Show all posts
Showing posts with label Self Control. Show all posts

Monday, March 7, 2016

स्व नियंत्रण


मित्रो !
       जब कोई ईश्वर, माता-पिता, गुरु और अपने बड़ों का आदर करता है तब वह गलतियां करने से बचता है क्योंकि वह उनकी नज़रों में गिरना नहीं चाहता।


      जब हम किसी का आदर करते हैं तब उसके सामने या उसकी जानकारी में ऐसा कोई कार्य नहीं करते जिससे हमारी छवि ख़राब होती हो। जब हम अपने बड़ों का सम्मान करते हैं तब उनसे हमें स्नेह प्राप्त होता है। इस स्नेह को खो जाने के भय से हम ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहते जिससे हम उनकी नज़रों में गिर जांय।