Showing posts with label image. Show all posts
Showing posts with label image. Show all posts

Monday, February 22, 2016

अच्छी छवि ही सम्मान योग्य

मित्रो !
        जो व्यक्ति अपनी छवि की रक्षा और सम्मान नहीं करता उसका किसी सज्जन व्यक्ति से सम्मान पाने की आशा करना व्यर्थ है। कोई चाटुकार या स्वार्थी व्यक्ति ही ऐसे व्यक्ति का सम्मान कर सकता है।


Tuesday, February 16, 2016

अंतरात्मा और छवि का रिश्ता : Conscience and Image Relationship

मित्रो !

         अच्छी छवि रखने वाले व्यक्ति की अंतरात्मा की अबाज उसे हमेशा सुनाई देती है, वहीँ पर ख़राब छवि वाले व्यक्ति द्वारा अपनी अंतरात्मा की आवाज की उपेक्षा के कारण उसे अंतरात्मा की आवाज सुनाई देना बंद हो चुका होता है। व्यक्ति को अन्तरात्मा की आवाज सुनाई देती रहे, इसके लिए व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी सोच और छवि को साफ़-सुथरा रखे, अमानवीय कृत्यों के करने से बचे और अपने आचरण में दैवीय गुणों को शामिल करे। दैवीय गुणों से मेरा अभिप्राय स्वभाव में दया, क्षमा, विनम्रता, सहनशीलता, भाईचारा, आदि गुणों के होने से है।
        मनुष्य की अच्छी और ख़राब छवि का निर्माण उसके विचारों और बाह्य जगत में उसके आचरण से होता है। मेरा मानना है कि व्यक्ति की अपनी अन्तरात्मा और उसकी छवि में गहरा सम्बन्ध होता है। कोई भी व्यक्ति अपनी अन्तरात्मा की उपेक्षा किये बिना कोई ऐसा कार्य नहीं कर सकता जिससे उसकी छवि ख़राब होती हो।


Friday, January 2, 2015

IMAGE



छवि : IMAGE
मित्रो ! 
प्रत्येक व्यक्ति की एक छवि होती है। यह छवि सदैव उसके साथ चलती है। इसी छवि के आधार पर वह सफलता और मान सम्मान पाता है :