Showing posts with label practical aspect. Show all posts
Showing posts with label practical aspect. Show all posts

Sunday, May 1, 2016

व्यवहारिक और उपयोगी ही सुन्दर


मित्रो !
       व्यापक प्रभाव वाले किसी कार्य या योजना को अमली जामा पहनाने से पूर्व ऐसे कार्य या योजना के क्रियान्वन के तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ उसकी व्यवहारिकता और उपयोगिता के पहलुओं पर भी विस्तार से विचार किया जाना चाहिए अन्यथा कार्य या योजना के तकनीकी दृष्टि से पूर्ण होने पर भी अव्यवहारिक या अनुपयोगी होने की स्थिति में असफलता ही हाथ लगती है। तकनीकी दृष्टि से पूर्ण किन्तु अव्यवहारिक या अनुपयोगी कार्य या योजना से जन, धन और समय की बर्बादी होने के साथ-साथ साख भी गिरती है।