Showing posts with label Religion. Show all posts
Showing posts with label Religion. Show all posts

Friday, December 9, 2016

व्यक्ति का धर्म : Religion of a Person

मित्रो !
कोई भी व्यक्ति उसका धर्म पूछे जाने पर बड़ी आसानी से या तो अपना जन्मजात धर्म अथवा धर्म परिवर्तन कर लेने की स्थिति में, अपने परिवर्तित धर्म का नाम बता देता है, किन्तु किसी व्यक्ति का वास्तविक धर्म वह होता है जो उसके आचरण से परिभाषित होता है।


Thursday, May 19, 2016

संयम बरतें - धरती को मानव विहीन होने से बचाएँ

मित्रो !
     अगर किसी धर्म विशेष में अधिक संख्या में बच्चे पैदा करने की बात कही गयी है तब अन्य धर्मों में भी अधिक बच्चे पैदा करने से मनाही कहाँ है। ऐसे में यदि सभी अधिक संख्या में बच्चे पैदा करने की नीति अपना लें तब सोचिये कितनी भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। प्राकृतिक संसाधन कम पड़ जाएंगे, वातावरण में प्रदूषण ही प्रदूषण होगा, धरती पर पैर रखने की भी जगह नहीं बचेगी, उत्तरजीविता (survival) के लिए लोग आपस में एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाएंगे, आपस में लड़ मरेंगे और अंत में मानव जाति का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा। 
    कम बच्चे पैदा करने से न तो धर्म छिनता है और न ही समाज से बहिष्कार कर दिया जाता है। तब अधिक बच्चे पैदा करके कुछ लोग मुसीबत को दावत क्यों देते हैं?


Saturday, October 24, 2015

धर्म-क्षेत्र में परिवर्तनों की गुंजाइश : Scope for Changes in the Field of Religion


मित्रो !

         यहाँ व्यक्त किया गया विचार मेरा निजी विचार है। हो सकता है की मेरा सोचना गलत भी हो किन्तु मानव कल्याण के लिए इस दिशा में सोचना एक आवश्यकता है। इस विचार को प्रकशित करने के पीछे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मेरा उद्देश्य नहीं है। फिर भी यदि किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तब मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। 
==========================================================
        मेरे विचार से सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए धर्म के दो भाग होते हैं। एक भाग में जीवन के अपरिवर्तनशील शाश्वत मूल्य होते हैं, दूसरे भाग में रीति-रिवाज (customs & traditions) और जीवन शैली होते हैं। मेरा मानना है कि शाश्वत मूल्यों पर प्रभाव डाले बिना मानव जीवन की बेहतरी के लिए दूसरे भाग में किये गए परिवर्तनों से धर्म की हानि नहीं होती। 
        यदि हम लोगों को यह समझा पाने में कामयाब हो जाते हैं तब हम अनेक कुरीतियों से समाज को बचा सकते हैं।


Thursday, June 26, 2014

OMNIPRESENCE OF GOD

       I am not prepared to accept omnipresence of God with exceptions. Are you?
If not, then – being a Hindu, Muslim, Christian, Sikh or a follower of any other religion, do you find your God and offer your prayers to Him in a place built by followers of a religion other than the religion you follow?

If not, then - how you can say that your claim of omnipresence of God is not a lie or a foppishness?

Thursday, May 22, 2014

RELIGION IS BY PRACTICE

         किसी व्यक्ति का धरम उसके कृत्यों और आचरण से जाना  जाना चाहिए न कि उसके एक धर्म विशेष के अनुयायियों के परिवार में जन्म लेने से। अगर धर्म आजीवन जन्म से रहता तब -
(१) धर्म परिवर्तन संभव नहीं होता ; और 
(२) अधर्म या अधर्मी जैसे शब्द अस्तित्व में नहीं होते ।