Showing posts with label धर्म. Show all posts
Showing posts with label धर्म. Show all posts

Friday, August 11, 2017

धर्म वही जो हितकारी हो

मित्रो !
        यदि हम चाहते हैं कि धर्म के किन्हीं प्रावधानों की आधुनिक जीवन में प्रासंगिकता बनी रहे तब हमें आधुनिक जीवन में धर्म के ऐसे प्रावधानों की उपयोगिता और आवश्यकता प्रमाणित करनी होगी। अन्यथा ऐसे प्रावधान धर्म के गुरुओं और ग्रंथों तक ही सीमित होकर रह जायेंगे। 
       If we want to maintain relevance of any provision of a religion with modern life, we will have to establish necessity and utility of such provision in modern life. Otherwise, such provisions will remain confined to religious texts and teachers.


Friday, May 12, 2017

यह हम कहाँ आ गए हैं? Where we have reached.


 मित्रो !
         आजकल सभी क्षेत्रों में सामान्य रूप में ऐसा बहुत कुछ असामान्य घटित हो रहा है जो हमें याद दिलाता है कि यह कलियुग है। यहाँ प्यार, सत्य, करुणा, दान और धर्म जैसे तत्व कमजोर हो रहे हैं, उनकी परिभाषाएँ बदल रहीं हैं।

          यहां सत्य से उसके सत्य होने का प्रमाण माँगा जा रहा है, वासना को प्यार का नाम दे दिया गया है, बूढ़े माँ-बाप सहानुभूति के पात्र बन गए हैं, मानवीय रिस्तों का व्यापारीकरण हो गया है। भोलेपन और विश्वास को छला जा रहा है, इनको ब्लैकमेल के लिए प्रयोग किया जा रहा है। कामुक भूखे भेड़िये हर जगह घूम रहे हैं। नदियाँ प्यासीं हैं, हवा, पानी पर पहरे लगे हैं, संख्या बल बढ़ाने को धर्म का सशक्तिकरण माना जा रहा है। संतों का अकाल दिख रहा है, ईश्वर की तिजारत करने वाले बाबाओं की संख्या बढ़ रही है, स्वयं भू ईश्वर अनेक हैं। हमारी धरती जो कभी स्वर्ग तुल्य थी पर बोझ और उसका दोहन इतने बढ़ गए हैं कि वह काँप और कराह रही है। ------- हम भूल गए हैं कि हम लगातार गर्त में गिर रहे हैं।


Thursday, January 5, 2017

धर्म किस लिए


मित्रो !

ईश्वर ने धार्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए मानव रूप धारण कर हमारे लिए अनुकरणीय आचरण प्रस्तुत किया। दुर्भाग्य है कि हमने अपना आचरण तो नहीं सुधारा किन्तु ईश्वर के हाथ जोड़ कर कह दिया कि प्रभु यह सब आपकी लीला है।


Friday, December 9, 2016

व्यक्ति का धर्म : Religion of a Person

मित्रो !
कोई भी व्यक्ति उसका धर्म पूछे जाने पर बड़ी आसानी से या तो अपना जन्मजात धर्म अथवा धर्म परिवर्तन कर लेने की स्थिति में, अपने परिवर्तित धर्म का नाम बता देता है, किन्तु किसी व्यक्ति का वास्तविक धर्म वह होता है जो उसके आचरण से परिभाषित होता है।


Friday, September 30, 2016

HAPPY NAVARATRA : नवरात्र मंगलमय हों !

मित्रो !
     आप सभी को नवरात्र मंगलमय हों ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लाये ! जो कुछ धारण करने योग्य है उसे धारण करने और जो कुछ त्यागने योग्य है उसे त्यागने में आप सफल हों। यही आपका धर्म है।



  

Saturday, December 5, 2015

आरक्षित ईश्वर

मित्रो !

     कभी-कभी इस सोच में पड़ जाता हूँ कि अगर मेरा जन्म हिन्दू धर्म के अनुयायी किसी दलित परिवार में हुआ होता और जब मेरी कोई संतान किसी मंदिर के पास से गुजरने पर मंदिर में बैठे ईश्वर को देखने की जिद करती तब मैं उसे क्या कह कर बहलाता।

     क्या मैं यह कह देता कि यह तुम्हारा ईश्वर नहीं है या उससे अगले जन्म का इंतजार करने को कहता या शायद मैं यह भी सोचने को विवश हो जाता कि मैं कोई ऐसा धर्म अपना लूँ जिसमें ईश्वर के घर के दरवाजे बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए खुले रहते हैं और जिसके अनुयायियों में ऊँच-नीच को लेकर इंसानों में भेदभाव नहीं होता।
    मंदिर की सुरक्षा, सफाई,  पवित्रता और शांति को बनाये रखने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश न देना उचित हो सकता है किन्तु स्त्री-पुरुष, अमीर-गरीब, धर्म और जाति के आधार पर भेद-भाव किया जाना पूर्णतः अनुचित है। ईश्वर केवल चयनित वर्ग के ही लोंगों का नहीं है, वह (ईश्वर) तो उन सब का है जो उसमें विश्वास करते हैं। 


Saturday, May 9, 2015

दया धर्म का मूल है : Compassion, the base of a religion

मित्रो !
किसी अन्य प्राणी को कष्ट में देखने पर उसके कष्ट दूर करने के उद्देश्य से उसकी सहायता करने की जिस इच्छा का मनुष्य के हृदय में जन्म होता है, वह दया या करुणा कहलाती है। गोस्वामी तुलसी दास जी ने राम चरित मानस में एक दोहे में धर्म के मूल के विषय में निम्नप्रकार उल्लेख किया है :

दया धर्म का मूल है पाप मूल अभिमान। 

तुलसी दया न छोड़िये जब लगि घट में प्रान ।।
विचारणीय यह है कि यदि दया धर्म का मूल है तब धर्म को स्थायित्व प्रदान करने और सशक्त बनाये जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति, जो धर्म में विश्वास रखता है अथवा जो धर्म की उन्नति चाहता है अथवा जो अपने को धर्म का रक्षक कहता है, को अपने अन्दर के दया भाव को जागृत कर उसका प्रयोग धर्म की जड़ों के सशक्तिकरण के लिए करना होगा। सभी प्राणियों पर दया करते हुए असहाय दलितों, वंचितों और गरीबों पर विशेष दया दृष्टि से उनका दर्द कम करना होगा। कोरे भाषण देकर धर्म की पैरबी करने, दयनीय जीवन जी रहे लोगों को अल्पकालिक लालच देकर अपने समुदाय में शामिल करने अथवा उनके इर्द-गिर्द पहरेदार (watchmen) खड़े करने से धर्म की जड़ें मजबूत नहीं होंगी।

Compassion, Religion, Base, Foundation, Basis,दया धर्म का मूल है.उपकार।  


Saturday, May 2, 2015

भोजन पूर्णतः धर्म निरपेक्ष है

भोजन मौसम या जलवायु विशेष से तो जोड़ा जा सकता है किन्तु भोजन को किसी धर्म विशेष से नहीं जोड़ा जा सकता। भोजन से हमारे शरीर का पोषण होता है और उपयुक्त भोजन लेने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। सभी धर्मों के लोगों के शरीर की आतंरिक संरचना और इसकी आवश्यकतायें एक जैसीं होतीं हैं। अतः भोजन को लेकर धार्मिक कट्टरता और हठधर्मिता का कोई स्थान नहीं हो सकता।