Showing posts with label Secular. Show all posts
Showing posts with label Secular. Show all posts

Wednesday, March 30, 2016

मानवता सर्वोपरि : Humanity Paramount

मित्रो !
     मेरे विचार से इंसानियत एक ऐसी चीज है जिससे किसी भी धर्म के अनुयायी को परहेज नहीं है। अनेक धर्मों को मानने वाले लोगों के देश में मेरा मानना है कि इंसानियत के दायरे में जो कुछ आता है उसे राष्ट्रीय संस्कृति का हिस्सा मानकर राष्ट्रीय चरित्र घोषित किया जाना चाहिए और इसके सिद्धांतों का उल्लंघन दंडनीय बनाया जाना चाहिए।


Saturday, May 2, 2015

भोजन पूर्णतः धर्म निरपेक्ष है

भोजन मौसम या जलवायु विशेष से तो जोड़ा जा सकता है किन्तु भोजन को किसी धर्म विशेष से नहीं जोड़ा जा सकता। भोजन से हमारे शरीर का पोषण होता है और उपयुक्त भोजन लेने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। सभी धर्मों के लोगों के शरीर की आतंरिक संरचना और इसकी आवश्यकतायें एक जैसीं होतीं हैं। अतः भोजन को लेकर धार्मिक कट्टरता और हठधर्मिता का कोई स्थान नहीं हो सकता।