Showing posts with label नदियाँ. Show all posts
Showing posts with label नदियाँ. Show all posts

Friday, May 12, 2017

यह हम कहाँ आ गए हैं? Where we have reached.


 मित्रो !
         आजकल सभी क्षेत्रों में सामान्य रूप में ऐसा बहुत कुछ असामान्य घटित हो रहा है जो हमें याद दिलाता है कि यह कलियुग है। यहाँ प्यार, सत्य, करुणा, दान और धर्म जैसे तत्व कमजोर हो रहे हैं, उनकी परिभाषाएँ बदल रहीं हैं।

          यहां सत्य से उसके सत्य होने का प्रमाण माँगा जा रहा है, वासना को प्यार का नाम दे दिया गया है, बूढ़े माँ-बाप सहानुभूति के पात्र बन गए हैं, मानवीय रिस्तों का व्यापारीकरण हो गया है। भोलेपन और विश्वास को छला जा रहा है, इनको ब्लैकमेल के लिए प्रयोग किया जा रहा है। कामुक भूखे भेड़िये हर जगह घूम रहे हैं। नदियाँ प्यासीं हैं, हवा, पानी पर पहरे लगे हैं, संख्या बल बढ़ाने को धर्म का सशक्तिकरण माना जा रहा है। संतों का अकाल दिख रहा है, ईश्वर की तिजारत करने वाले बाबाओं की संख्या बढ़ रही है, स्वयं भू ईश्वर अनेक हैं। हमारी धरती जो कभी स्वर्ग तुल्य थी पर बोझ और उसका दोहन इतने बढ़ गए हैं कि वह काँप और कराह रही है। ------- हम भूल गए हैं कि हम लगातार गर्त में गिर रहे हैं।


Tuesday, March 21, 2017

माँ का श्रृंगार छीनने का दोषी कौन?

मित्रो!
      तीनो लोकों में न्यारी क्या यही वह पृथ्वी है जिस पर परी लोक से आने वाली परियां और देवलोक से आने वाले देवता विचरण किया करते थे। क्या यह वही पृथ्वी है जिस पर राम ने जन्म लेकर राक्षसों का विनाश किया था, जहां कृष्ण ने अर्जुन को गीता का अमर सन्देश दिया था, क्या आदि देव शिव - शंकर  की पावन तपो भूमि यही है।  क्या यही वह पृथ्वी है जिस पर ऋषि - मुनि  साधना और तपस्या किया करते थे, जहाँ अप्सराएं आकर नृत्य किया करतीं थीं।

             हरे-भरे बन, स्वच्छ जल के झरने और कल - कल कर बहती स्वच्छ - मीठे जल की नदियाँ, हरे - भरे घास के मैदान और उन पर छलांग लगाते, कुलाटें भरते हिरणो के छौने और शेरों के शावक,  रंग-विरंगे फूल और फलों से लदे मस्ती में लहराते पेड़-पौधे यह सब जो पृथ्वी का श्रृंगार थे, कहाँ विलुप्त हो गए।
Meanings: शावक = बच्चे।   छौने = हिरन के बच्चे।