Showing posts with label गीता. Show all posts
Showing posts with label गीता. Show all posts

Tuesday, March 21, 2017

माँ का श्रृंगार छीनने का दोषी कौन?

मित्रो!
      तीनो लोकों में न्यारी क्या यही वह पृथ्वी है जिस पर परी लोक से आने वाली परियां और देवलोक से आने वाले देवता विचरण किया करते थे। क्या यह वही पृथ्वी है जिस पर राम ने जन्म लेकर राक्षसों का विनाश किया था, जहां कृष्ण ने अर्जुन को गीता का अमर सन्देश दिया था, क्या आदि देव शिव - शंकर  की पावन तपो भूमि यही है।  क्या यही वह पृथ्वी है जिस पर ऋषि - मुनि  साधना और तपस्या किया करते थे, जहाँ अप्सराएं आकर नृत्य किया करतीं थीं।

             हरे-भरे बन, स्वच्छ जल के झरने और कल - कल कर बहती स्वच्छ - मीठे जल की नदियाँ, हरे - भरे घास के मैदान और उन पर छलांग लगाते, कुलाटें भरते हिरणो के छौने और शेरों के शावक,  रंग-विरंगे फूल और फलों से लदे मस्ती में लहराते पेड़-पौधे यह सब जो पृथ्वी का श्रृंगार थे, कहाँ विलुप्त हो गए।
Meanings: शावक = बच्चे।   छौने = हिरन के बच्चे। 


Tuesday, February 28, 2017

सामान्य जनों के लिए गीता – 1 : GEETA FOR COMMON MAN - 1

मित्रो !
          श्रीमद भागवद गीता आत्मा के परमात्मा से मिलन का उपाय तो बताती ही है साथ ही जन्म और मृत्यु के बन्धन से मुक्ति पाने का रास्ता भी दिखाती है। किन्तु सामान्य जनों का बौद्धिक ज्ञान का स्तर और आत्म बल इतना नहीं होता कि वे जन्म -मृत्यु के बंधनो से मुक्ति पाने और आत्मा के परमात्मा से मिलन (योग) के गीता में बताये गए मार्ग पर चलने का निर्णय ले सकें। आवश्यक बौद्धिक स्तर और आत्म बल रखने वाले लोगों में से भी बिरले ही इस मार्ग पर चलने का निर्णय लेते हैं। ऐसे में क्या यह मान लेना उचित होगा कि गीता में सामान्य जनो के लिए करने लायक कुछ भी नहीं है ?
         मेरा मानना है कि “गीता में सामान्य जनों के लिए कुछ भी करने लायक नहीं है” कहने वाला वही व्यक्ति हो सकता है जिसने गीता को नहीं पढ़ा है अथवा जिसने गीता को पढ़ा तो है किन्तु उसे ठीक से समझा नहीं है अथवा वह व्यक्ति जो गीता में लिखे श्लोकों को ईश्वर की आराधना में गए गए भजन या कीर्तन समझता है। इनमें कोई ऐसा हठी भी हो सकता है जो किन्हीं कारणों से जानकर भी अनजान बना रहना चाहता है अथवा जिसे गीता से किन्हीं कारणों से ईष्या है।
         मेरा मानना है कि गीता में दिए गए ज्ञान को व्यवहार में लाकर आसुरी प्रवृतियों पर विजय प्राप्त कर मनुष्य सुखमय जीवन गुजार सकता है, दुखों के कारणों पर नियंत्रण पा सकता है, अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है, मृत्यु के भय से मुक्त हो सकता है और सभी प्रकार की चिंताओं और तनाव से मुक्ति पा सकता है। गीता हमें कर्म करने के लिए प्रोत्साहित करती है। मनुष्य के अंदर आत्म बल बढ़ाती है। गीता में दिया गया ज्ञान किसी धर्म विशेष के अनुयायियों तक के लिए सीमित नहीं है। यह विज्ञान है। गीता में सभी के लिए अलौकिक ज्ञान है।

        मैं प्रयास करूंगा कि आगे की पोस्ट्स में मैं कुछ पहलुओं को आपके समक्ष रख सकूं।

Wednesday, February 15, 2017

योगी की आदतों में संतुलन अनिवार्य

मित्रो !
          योग चाहे संसार से विरक्ति के लिए किया जाय अथवा स्वास्थ्य लाभ या भौतिक उद्देश्यों की पूर्ती के लिए किया जाय योगी को खान - पान और आहार - विहार की आदतों में संतुलन बनाना आवश्यक होता है।
          संतुलन के विषय में श्रीमद भागवद गीता के अध्याय ६ के श्लोक १६ व १७ में बताया गया है।
नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नत: |
न चाति स्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन || 16||

भावार्थ : हे अर्जुन! योग में स्थित मनुष्य को न तो अधिक भोजन करना चाहिये और न ही कम भोजन करना चाहिये, न ही अधिक सोना चाहिये और न ही सदा जागते रहना चाहिये।
 O Arjun, those who eat too much or eat too little, sleep too much or too little, cannot attain success in Yoga.
युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु ।
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा ॥ (17)
भावार्थ : नियमित भोजन करने वाला, नियमित चलने वाला, नियमित जीवन निर्वाह के लिये कार्य करने वाला और नियमित सोने वाला योग में स्थित मनुष्य सभी सांसारिक कष्टों से मुक्त हो जाता है।

But those who are temperate in eating and recreation, balanced in work, and regulated in sleep, can mitigate all sorrows by practicing Yoga.


योग का उद्देश्य Purpose of Yoga

मित्रो !
          योग जिसकी चर्चा विश्व भर में आजकल हो रही है, का उद्देश्य श्रीमद भागवद गीता में संदर्भित योगाभ्यास के उद्देश्य से भिन्न है। गीता में वर्णित योगाभ्यास का उद्देश्य भौतिक संसार से विरक्ति प्राप्त करना है जबकि सामान्य जनो द्वारा किया जाने वाला योग स्वास्थ्य लाभ या भौतिक सिद्धि प्राप्त किये जाने के लिए है। एक का उद्देश्य भौतिक है वहीं पर दूसरे का उद्देश्य आध्यात्मिक है।
         स्वास्थ्य लाभ के लिए योग किये जाने में धर्म की बात कहाँ से आती है। स्वास्थ्य लाभ के लिए योगाभ्यास कराने वाले गीता में वर्णित योगी या योग गुरु नहीं बल्कि वे physical instructors हैं।  

Sunday, January 22, 2017

श्रीमद भगवद गीता के अनुसार अनुपयुक्त भोजन के गुण

मित्रो !

श्रीमद भगवद गीता के अध्याय 17 के श्लोक 9 के अनुसार निम्नप्रकार का भोजन अनुपयुक्त होता है:
अत्यधिक तिक्त (कड़ुए), खट्टे, नमकीन, गरम, चटपटे, शुष्क, तथा जलन उत्पन्न करने वाले भोजन रजोगुणी व्यक्तियों को प्रिय होते हैं। ऐसे भोजन दुःख, शोक तथा रोग उत्पन्न करने वाले हैं।
Foods that are too bitter, too sour, salty, very hot, pungent, dry, and chiliful, are dear to persons in the mode of passion. Such foods produce pain, grief, and disease.


श्रीमद भगवद गीता के अनुसार उत्तम भोजन के गुण

मित्रो !
श्रीमद भगवद गीता के अध्याय 17 के श्लोक 8 के अनुसार उत्तम भोजन के निम्नलिखित गुण होते हैं :
जो भोजन सात्विक व्यक्तियों को प्रिय होता है, वह आयु बढ़ाने वाला, जीवन को शुद्ध करने वाला तथा बल, स्वास्थ्य, सुख तथा तृप्ति प्रदान करने वाला होता है। ऐसा भोजन रसमय, स्निग्ध, स्वास्थ्यप्रद तथा ह्रदय को भाने वाला होता है।
Persons of saatwik nature prefer foods that promote the life span, and increase virtue, strength, health, happiness, and satisfaction. Such foods are juicy, succulent, nourishing, and naturally tasteful.


Friday, January 20, 2017

यह कृष्ण आहार विशेषज्ञ (Dietitian) भी है

मित्रो !
भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद भगवद गीता के अध्याय 17 के श्लोक 8 व 9 में निम्प्रकार कहा है :
(1) अध्याय 17, श्लोक 8 आयु: सत्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धना: | रस्या: स्निग्धा: स्थिरा हृद्या आहारा: सात्विकप्रिया: ||8||
āyuh sattva—which promotes longevity; bala — strength; ārogya — health; sukha — happiness; prīti — satisfaction; vivardhanāḥ —increase; rasyā — juicy; snigdhā — succulent; sthirā — nourishing; hidyā — pleasing to the heart; āhārā — food; sāttvika -priyā — dear to saatwiki persons.
जो भोजन सात्विक व्यक्तियों को प्रिय होता है, वह आयु बढ़ाने वाला, जीवन को शुद्ध करने वाला तथा बल, स्वास्थ्य, सुख तथा तृप्ति प्रदान करने वाला होता है। ऐसा भोजन रसमय, स्निग्ध, स्वास्थ्यप्रद तथा ह्रदय को भाने वाला होता है।
Persons of saatwik nature prefer foods that promote the life span, and increase virtue, strength, health, happiness, and satisfaction. Such foods are juicy, succulent, nourishing, and naturally tasteful.

(2) अध्याय 17, श्लोक 9:

कट्वम्ललवणात्युष्णतीक्ष्णंरूक्षविदाहि
आहारा राजसस्येष्टा दुःखशोकामयप्रदाः।।
katu—bitter; amla—sour; lavana—salty; ati-ushna—very hot; tīkshna — pungent; ruksha—dry; vidāhinah—chiliful; āhārāh—food; rājasasya—to persons in the mode of passion; ishtāh—dear; duhkha—pain; śhoka—grief; āmaya—disease; pradāh —produce.
अत्यधिक तिक्त (कड़ुए), खट्टे, नमकीन, गरम, चटपटे, शुष्क, तथा जलन उत्पन्न करने वाले भोजन रजोगुणी व्यक्तियों को प्रिय होते हैं। ऐसे भोजन दुःख, शोक तथा रोग उत्पन्न करने वाले हैं।
Foods that are too bitter, too sour, salty, very hot, pungent, dry, and chiliful, are dear to persons in the mode of passion. Such foods produce pain, grief, and disease.
REQUEST:

For details, friends may read post published by me earlier with title “हमारा भोजन कैसा हो”.


Saturday, December 24, 2016

धर्म धारण करने से : ईश्वर पूजा करवाने को अवतार नहीं लेता

मित्रो !
श्रीमद भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा ईश्वर के समय-समय पर अवतरित होने के कारण अधर्म का विनाश  और धर्म की स्थापना करना बताये गए हैं। गीता और रामायण धार्मिक ग्रन्थ हैं, उनमें क्या करने योग्य है और क्या करने योग्य नहीं है का वर्णन है। उनका संरक्षण और प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उनका संरक्षण और उचित सम्मान हमारा कर्तव्य हैं।  किन्तु धर्म का अर्थ धारण करने से होता है। महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि धार्मिक ग्रंथों की उपयोगिता केवल उनकी पूजा करने में है अथवा उनमें कही गयी बातों पर आचरण करने में है।
मेरा विचार है कि धर्म ग्रन्थ केवल संरक्षण और पूजा के लिए ही नहीं हैं, हमें उनमें कही गयी बातों / दिए गए सिद्धांतो को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाना चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि शाश्वत मूल्य सदैव अपरिवर्तित रहते हैं। अन्य मामलों में धर्म ग्रंथों में कही गयी बातों को आधुनिक जीवन की परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में देखना और समझना चाहिए।   
यह मेरी समझ से पर है कि ईश्वर के द्वारा बताये गए सिद्धांतों के विपरीत आचरण करके कोई ईश्वर को कैसे प्रसन्न कर सकता है।  क्या ऐसा करना ईश्वर से बगावत करना नहीं होगा? 
यह सब हमें यह सोचने पर विवश करता है कि - 

जो व्यक्ति  ईश्वर द्वारा स्वयं अवतरित होकर प्रस्तुत किये गए आदर्शों, जिनका वर्णन धर्म ग्रंथों में है, पर न चलकर उनके विपरीत आचरण करता हो उसका ईश्वर और धर्म को मानने और ईश्वर की पूजा करने का दावा सही नहीं ठहराया  जा सकता। ईश्वर के अवतरण का उद्देश्य मनुष्य से अपनी पूजा करवाने का नहीं होता।

Tuesday, November 29, 2016

देव भी हम, दानव भी हम We are divine, We are demon

  • देव भी हम, दानव भी हम 
    मित्रो !
    महाभारत युद्ध भूमि में प्रारंभ में जो अर्जुन हिम्मत हार कर युद्ध न करने की बात करता है वही अर्जुन भगवान श्री कृष्ण से ज्ञान पाकर महाभारत का श्रेष्ठ योद्धा बनकर युद्ध करता है। श्रीमद भगवद गीता के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के अंदर सतो, रजो और तमो, तीन गुणों वाली उसकी अपनी प्रकृति होती है। इन गुणों के लक्षण सात्विकी, राजसी और तामसी होते हैं। सात्विकी लक्षण साधु प्रवृत्ति, राजसी लक्षण क्षत्रियोचित और तामसी लक्षण राक्षसी प्रवृत्ति के जनक होते हैं। प्रकृति के इन तीन गुणों में साम्यावस्था नहीं होती। व्यक्ति की प्रकृति में जिस समय जिस गुण की प्रधानता होती है, मनुष्य उस गुण के प्रभाव में उसी गुण से सम्बद्ध आचरण करता है। इसी कारण किसी समय क्रूरता पूर्ण आचरण करने वाला व्यक्ति किसी अन्य समय पर दयालुता का आचरण करता दिखाई देता है। 
    जब तक मनुष्य की प्रकृति के गुणों की शक्ति (strength) में परिवर्तन नहीं होता वह तीनो गुणों में प्रधान गुण के प्रभाव में उसी गुण के अनुरूप एक समान आचरण उस समय तक करता रहता है जब तक उसकी प्रकृति में गुणों की शक्तियों (strengths) में परिवर्तन होने से किसी अन्य गुण की प्रधानता नहीं हो जाती। मनुष्य अपने आचरण, ज्ञान, रहन-सहन और खान-पान में परिवर्तन से अपनी प्रकृति के तीन गुणों के शक्तियों में परिवर्तन कर सकता है। मनुष्य की प्रकृति के तामसी और राजसी गुणों पर विजय ही दैवत्व प्राप्ति की यात्रा (Journey to Divinity) है।
    प्रत्येक व्यक्ति सतो, रजो और तमो तीन गुणों वाली उसकी अपनी प्रकृति से प्रभावित हुआ सात्विकी, राजसी और तामसी प्रकृति का आचरण करता है। प्रकृति के इन तीन गुणों में परिवर्तन किये बिना वह अपना स्वाभाव और आचरण नहीं बदल सकता।

Sunday, October 23, 2016

सकाम कर्म ही पुनर्जन्म का कारण : Cause of Rebirth : Deeds Performed with Desire of Fruits


मित्रो !

सकाम कर्म ऐसे कर्म होते हैं जो फल की इच्छा से किये जाते हैं। ऐसे कर्मों का कर्मों के अनुसार फल अवश्य मिलता है। कर्मों का फल मिलने का भी समय होता है, कुछ कर्मों का फल तुरंत मिलता जाता है, कुछ कर्मों का फल कर्म करने के कुछ समय बाद और कुछ कर्मों का फल काफी समय बाद, यहां तक कि मृत्यु के बाद मिलता है। जिन कर्मों का फल उसी जन्म में नहीं मिल पाता है उसका फल भोगने के लिए आत्मा नया शरीर धारण करता है। जो कर्म फल के लिए नहीं किये जाते हैं निष्काम कर्म कहलाते हैं। ऐसे कर्मों का फल जीवात्मा को  नहीं  भोगना पड़ता है। अतः ऐसे कर्म पुनर्जन्म का कारण नहीं बनते। 

श्रीमद भगवद गीता में भगवन श्री कृष्ण द्वारा मानव शरीर को क्षेत्र (खेत) और इसके ज्ञाता को क्षेत्रज्ञ बताया गया है। कर्म करने और कर्म के फल का भोग / उपभोग करने के लिए शरीर और जीवात्मा का साथ होना आवश्यक है। पच-तत्व "क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा" से बना शरीर तब तक मिटटी है जब तक उसमें जीवात्मा का प्रवेश नहीं होता और जब जीवात्मा इस शरीर को छोड़ देता है तब जो कुछ बचता है वह यही पांच तत्व होते हैं। अतः फलों का भोग भी तभी किया जा सकता है जब जीवात्मा शरीर धारण किये हुए हो। 
शरीर के बिना जीवात्मा कर्म और कर्म के फल का भोग नहीं कर सकता। किसी जन्म में किये गए ऐसे कर्मों, जिनके फलों का भोग उसी जन्म में संभव नहीं हो पाता, के फलों का भोग करने के लिए जीवात्मा नया शरीर धारण करता है।
deeds,God,Soul,Karma

Tuesday, September 13, 2016

ज्ञान का अनन्य स्त्रोत श्रीमद भगवद गीता : The Infinite Source of Knowledge, Shrimad Bhagvad Gita

मित्रो !

     जब आप सभी ओर से निराशा, हताशा, तनाव, चिंता, दुःख, भय, अज्ञान से घिरे हुए हों तब गीता का ज्ञान आपको इनसे छुटकारा दिलाता है। गीता में केवल जन्म-मृत्यु के बंधनों से छुटकारा दिलाने से सम्बंधित दिव्य ज्ञान ही नहीं अपितु इसमें साधारण मनुष्यों के व्यावहारिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों और कष्टों  से छुटकारा दिलाने के लिए भी सम्पूर्ण ज्ञान उपलब्ध है।  
    
     सत्य और ज्ञान किसी भी धर्म से ऊपर उठकर होते हैं। किसी धर्म विशेष का अनुशरण करने वाले किसी परिवार में जन्मे व्यक्ति द्वारा दिया गया ज्ञान किसी अन्य धर्म के अनुयायी के लिए अज्ञान नहीं हो जाता और न ही किसी ज्ञान की महत्ता इस कारण से कम हो जाती है कि उसको देने वाला किसी दूसरे धर्म में अवतरित हुआ था। यदि सत्य इसके विपरीत रहा होता  तब अब तक हुयी वैज्ञानिक खोजों का लाभ सभी को सुलभ हो पाना संभव नहीं रहा होता। 

    Whenever you find yourself surrounded by disappointment, frustration, stress, anxiety, sorrow, fear, ignorance then the Gita can help you in restoring your self. The Gita not only has the highest category of knowledge for getting rid of bondage of birth and death, but it also has the the knowledge to relieve a common man of his sufferings and pains in his practical life.

     Truth and knowledge are independent of a religion. They are above all religions. Any knowledge, for a person following a particular religion, given by a person following another religion, does not become ignorance (agyaaan) nor importance of any knowledge diminishes because it was revealed by a person who was born in a family following any other religion. Had the truth been otherwise, then benefit of scientific researches could not have been available to people of all religions.


   

Wednesday, July 8, 2015

योग के लिए आदतों में संतुलन जरूरी : Balance in habits, a need for Yoga

मित्रो !

          श्रीमद भगवद गीता (GITA) मात्र एक धार्मिक ग्रन्थ ही नहीं है। इसमें व्यवहारिक जीवन किस तरह जिया जाय से सम्बंधित ज्ञान भी दिया गया है। इस कारण यह (श्रीमद भगवद गीता) केवल हिंदुओं के लिए ही उपयोगी नहीं बल्कि समस्त  मानव जाति के लिए कल्याणकारी है।  इसके अध्याय 6 के श्लोक 17 में भगवान श्री कृष्ण द्वारा  अर्जुन को संबोधित करते हुए कहा गया है -
युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु।
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा।।

        जो (व्यक्ति) खाने, सोने, आमोद-प्रमोद तथा काम करने की आदतों में नियमित रहता है, वह योगाभ्यास द्वारा समस्त भौतिक क्लेशों को नष्ट कर सकता है।


Monday, May 25, 2009

karmanyevadhikaraste ...


KARMANYEVADHIKARASTE ......

       GEETA IS NOT TO BE WORSHIPPED, IT IS TO BE CULTIVATED. It explains life, soul, duty, karma, gyan and so many other things and aspects which are closely related to our life. It can be read at any time, but to understand it, it needs concentration and attention. Even a person, who has not taken a bath, can read Geeta, Geeta can be read even if you are traveling. Followers of any religion may read Geeta. For these and so many other reasons, it has been called Universal Mother. It is the Geeta which says do the task because it is better to do a task than not to do any task. Geeta speaks about performing of task (duty) appointed by ones nature. It is the Geeta which propounds the theory of karma without expectation of result because expectation is the sole cause of sorrows and unhappiness.
       Srimad Bhagwat Geeta is part of great epic Mahabharat. The battle of Mahabharat was fought in between forces of Pandawas and Kaurawas. Arjun was one of the Pandwas. Arjun very well knew that Mahabharat was being fought for justice. But there were certain illusions in his mind.? In the battle field when Arjun found that army of Kaurawas was consisting of his own brothers, teachers and elders, he felt desperate due to his attachment and associations with his own brothers, teachers and elders to whom he had always paid respect. He thought that by killing them he would commit a sin. After killing them he did not want to enjoy kingdom. Then Lord Krishna explained to Arjuna about temporary phase of happiness and sorrows and about immortal feature of soul. He explains that soul is independent of birth and death and it is the body which perishes on death. Soul can not be destroyed. Lord Krishna enlightened him with karm yoga, Gyan Yoga, Bhakti Yoga, saankhya yoga and so many other yogas. Shri Krishna explained to Arjun the cause of sorrows and unhappiness. He told him that these were due to involvement of human being ?in expectations (expectation of result). ?He explained him how one could be free from sorrows. He preached about karm and result in the following Shlok 47 of Chapter- 2 of the Geeta.
   Karmanyevaadhikarastey maa phaleshu kadachan.
Maa karmaphalheturbhuurma tey sangoastwakarmani.
Explanation: Tumhen apanaa karm (duty) karane ka adhikaar hai, kintu karm ke phalon ke adhikari nahin ho. Tun na toh kabhi apane aapako apane karmon ke phalon ka kaaran mano, na hi karam na karane mein kabhi aashakta hoao.
        You are authorized to perform your duty but you are not entitled for result of your doings. Neither you consider yourself the cause of your doings nor have faith in not doing your duty.
         Most of the people easily assimilate the meaning of karmanyevaadhikarastey, but most of them get confused about the words maa phaleshu kadachana. One should understand that if we correlate ‘result of karm’ with ‘karm’, then we are bound to have expectations and when result will not come as per expectations, sorrow is inevitable.? So in order to avoid sorrow, karm phal (result of karm) and karm are to be treated independent. They require dissociation.
    Let us assume that a student works hard before he appears in an examination. After examination is over, he expects that he should secure 75% marks. When result comes he finds that he has secured only 60% marks. Even if achievement of 60% is to be considered good achievement, the student will not be satisfied. It is but natural that the student will be unsatisfied and this dissatisfaction will be cause of his sadness. On the other hand another student works hard before he appears in the examination. Whenever somebody asks him about his expectation, he says I have done my job.? Whatever the result comes is not my concern. This student also secures 60% marks. He feels happy about his result because 60% is a good achievement. So in order to be satisfied, one has to reduce its expectations to zero. Then whatever will be the result, it always will be either to our expectation or more than our expectation. We can reduce our expectations to zero only if we do our duty and forget about outcome of the duty. Another way of reducing our expectation may be that we should sacrifice work done by us. In that case we know that we have done no work (because work done by us has been sacrificed), then in the normal course our expectation will be zero.
       Here it is to be noticed that first line of the shlok is not to be read in exclusion. Otherwise, in absence of karm (where we do not perform our duty) our expectation will also be zero. In the second line of the shlok it has been specifically said that one should not ignore karm. On the other hand even if we, without expectation, correlate the achievement with any karm, we will not succeed in dissociating of karm with result of karm.
    To follow the theory laid down in above referred shlok, it is essential to understand the meanings of the word karm. Usually karm refers to any kind of act. It is an admitted fact that none can stand actionless at any moment till his last breath. Even when a person sleeps he does a karm. Breathing in itself is a karm. This is evident from shlok-5 of Chapter-3 of the Geeta. This shlok runs as under:
             Na hi kashchitkshanamapi jatu aatisthatyakarmakrut.
             Karytey hyavashah karm saravah prakrutijairgunaih.
Explanation: pratyek vyakti ko prakruti se arjit gunon ke anusaar wivasha hokar karm karanaa padataa hai, atah koi bhi ek kshana ke liye bhi binaa karm kiye nahin raha sakataa.
       Every person has to perform its duty in accordance with its nature. No person can stand actionless even for a single moment.
       Then it becomes matter of concern what does the word karm refers to. Here one can think of three things, karm (swadharm), vikarm and akarm. Karm refers to an act which is expected from any person in the specific situation in which he is. For example if one is student then his swadharm is the religion of a student consisting of all those acts which are expected from a student, if somebody is a doctor then his swadharm is the religion of a doctor consisting of all those acts which are expected from a doctor. Karm is an act for which person has right to perform. Vikarm is the act for which a person is not authorized by its nature to do it. Akarm refers to the state in which a person does not perform its karm. So definitely karm refers to ones duty according to ones nature.
       Without karm, we cannot even earn our livelihood. Therefore, karm is essential for life. Shlok -8 of Chapter-3 of the Geeta runs as follows:
           Niyatam kuru karm twam karmjyaayo hyakarmanah.
           shariryatrapi ch tey na prasidhyedakarmanah.
        Apana niyat karm karo, kyonki karm na karane ki apeksha karm karana shrestha hai. Karm ke bina toh sharir nirwah bhi nahin ho sakata.

        Do your task appointed by your nature, it is better to go for karm than remaining without karm. Without karm, life cannot even go on.

Yagyarthatkarmanoanyatra lokoayam karmbandhanah.
Tadartha karm kaunteya muktasangah samaachar.
       Yagya ke ruup mein karm karana chahiye, anyatha karm ke dwaara is bhautik jagat mein bandhan utpanna hota hai. Atah hey kuntiputra phalakanksha se mukta hokar niyat karm karo. Is tarah tum bandhan se sada mukta rahoge.
       One should perform karm in the form of yagya, otherwise karm becomes cause of bondage in this materialistic world. Krishna directs Arjuna for doing his duty without expectation of result and tells him that in this manner he will always remain free from bonds.
      In a yagya we offer things to deities and thereby disown such things by burning them in the pious fire of yagya. In the same manner we are expected to offer our duties in the name of God and thus acts done by us will be sacrificed or disowned. Thereafter, question of expectations will not arise. When somebody disowns anything by way of gift then he loses right of any gain in return of it.
   Thus we see the theory of karma is based purely on logic and it can be exercised by any person whatsoever religion he follows.