Showing posts with label कर्मण्येवाधिकारस्ते. Show all posts
Showing posts with label कर्मण्येवाधिकारस्ते. Show all posts

Friday, September 16, 2016

कर्म करने में ईश्वर का दखल नहीं : No Interference of God in Karm


मित्रो !
      ईश्वर को मानने वाले अधिकांश व्यक्ति यह मानते हैं कि ईश्वर की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता। यदि इसे सही मान लें तब प्रश्न यह उठता है कि क्या हमारे पाप कर्म करने में ईश्वर की सहमति या मर्जी होती है? मेरे विचार से ऐसा मान लेना पूर्णतः गलत है। 
     ऐसा मान लेना तीन कारणों से उचित नहीं है, पहला यह कि पाप कर्म करने के लिए प्रेरित करने या सहमति देने वाला ईश्वर नहीं हो सकता, दूसरे यह कि मनुष्य अपनी प्रकृति से प्रेरित हुआ कर्म करता है और तीसरे यह कि मनुष्य कर्म करने और किये जाने वाले कर्म का चयन करने के लिए स्वतंत्र है। 
    श्रीमद भगवद गीता के अध्याय 3 (कर्मयोग) के श्लोक 5 का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति से अर्जित गुणों के अनुसार विवश होकर कर्म करना पड़ता है, अतः कोई भी एक क्षण के लिए भी बिना कर्म किये नहीं रह सकता। इसी अध्याय के श्लोक 8 में भगवान श्री कृष्णा अर्जुन को बताते हैं कि तुम अपना नियत कर्म करो, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है। कर्म के बिना तो शरीर का निर्वाह भी नहीं होता। 
    यहां पर यह समझ लेना उचित होगा कि गीता में संदर्भित प्रकृति क्या है। प्रयेक जीव को जन्म के समय प्रकृति प्राप्त होती है। यह प्रकृति तीन प्रकार के गुणों से बनी होती है, सतो गुण, रजो गुण और तमो गुण। मनुष्य का स्वभाव इन्हीं गुणों पर निर्भर करता है। मनुष्य अपनी प्रकृति से प्रेरित हुआ प्रकृति के अनुसार कर्म करता है। 
    अध्याय 3 के श्लोक 8 में "नियत कर्म" करने की बात कही गयी है। प्रश्न यह उत्पन्न होता है "किसके द्वारा नियत कर्म". इसका उत्तर भगवान श्री कृष्णा द्वारा इसी अध्याय के श्लोक 5, जिसका सन्दर्भ ऊपर दिया गया है, में यह कहते हुए दिया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति से अर्जित गुणों के अनुसार विवश होकर कर्म करना पड़ता है। इससे स्पष्ट होता है कि मनुष्य को कर्म करने की प्रेरणा उसकी अपनी प्रकृति से मिलती है उसे भगवान या कोई अन्य प्रेरित नहीं करते। 
     यहां पर मैं गीता के अध्याय 2 के श्लोक 47 का भी देना चाहूँगा। यह श्लोक निम्प्रकर है 
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन | 
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि || 
    निश्चय ही तुम्हें अपना कर्म करने का अधिकार है, किन्तु कर्म के फलों के तुम अधिकारी नहीं हो। तुम न तो कभी अपने आपको अपने कर्मों के फलों का कारण मानों, न ही कर्म न करने में कभी आसक्त होओ। 
    You have a right to perform your duties, but you are not entitled to the fruits of your actions. Never consider yourself to be the cause of the results of your activities, nor be attached to inaction. 
     इस श्लोक में कर्म करने का अधिकार मनुष्य के पास होने की बात कही गयी है। कर्म करने के अधिकार के अन्दर, कर्म करने, कर्म न करने, विशिष्ट प्रकार का कर्म करने अथवा विशिष्ट प्रकार का कर्म न करने का अधिकार समाहित होता है। अतः यह समझना चाहिए कि कर्म के चयन का अधिकार भी मनुष्य को प्राप्त है।
     अध्याय 3 के श्लोक 36 में अर्जुन ने भगवान् श्री कृष्णा से बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न (जो हम सब के मन में उठता है) निम्नप्रकार पूछा गया है। 

अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पूरुष: | 
अनिच्छन्नपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजित:|| 
     हे वृष्णिवंशी ! मनुष्य न चाहते भी पाप कर्मों के लिए प्रेरित क्यों होता है? ऐसा लगता है कि उसे बलपूर्वक उसमें लगाया जा रहा है? 
    Why is a person impelled to commit sinful acts, even unwillingly, as if by force, O descendant of Vrishni (Lord Krishna)?

   इस प्रश्न का उत्तर भगवान् श्री कृष्ण द्वारा अगले श्लोक 37 में निम्नप्रकार दिया गया है: 

काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भव: || 
महाशनो महापाप्मा विद्ध्येनमिह वैरिणम् || 37|| 
      हे अर्जुन ! इसका कारण रजोगुण के संपर्क से उत्पन्न काम है, जो बाद में क्रोध का रूप धारण करता है और जो इस संसार का सर्वभक्षी पापी शत्रु है। 
   It is lust alone, which is born of contact with Rajogun, and later transformed into anger. Know this as the sinful, all-devouring enemy in the world. 
   यहाँ पर पाप कर्म करवाने के लिए रजोगुण का संपर्क उत्तरदायी बताया गया है, जो मनुष्य की प्रकृति के कारण उत्पन्न होता है। 
उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट है कि ईश्वर किसी व्यक्ति से कोई कर्म नहीं करवाता, मनुष्य स्वयं निर्णय लेकर अपनी प्रकृति से प्रेरित हुआ अच्छा या बुरा कर्म करता है।

     सुलभ सन्दर्भ हेतु ऊपर संदर्भित श्लोकों का मूल पथ नीचे दिया जा रहा है। 

अध्याय 3 श्लोक 5 
न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत् | 
कार्यते ह्यवश: कर्म सर्व: प्रकृतिजैर्गुणै: || 5|| 
   There is no one who can remain without action even for a moment. Indeed, all beings are compelled to act by their qualities born of the nature. (the nature consists of three guṇas). 
अध्याय 3 श्लोक 8 
नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण: | 
शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्ध्येदकर्मण: || 8|| 
   You should thus perform your prescribed duties, since action is superior to inaction. By ceasing activity, even your bodily maintenance will not be possible.
ओइम नमो भगवते वासुदेवाय।




Friday, July 22, 2016

कर्म से ही भाग्य का निर्माण : Karm Creates Fate

मित्रो !
    भाग्य में पूर्व जन्मों में किये गए कर्मों के फल होते हैं। भाग्य वर्तमान या भविष्य में किये जाने वाले कर्मों का निर्धारण नहीं करता। 
     कर्म और कर्म - फल का सिद्धान्त यह कहता है कि प्रत्येक कर्म का एक फल होता है, अच्छे कर्म का फल अच्छा और बुरे कर्म का फल बुरा होता है। प्रत्येक जन्म के अन्त में संचित रहे कर्मों का, कर्म के अनुसार, अच्छा या बुरा फल जीव को अगले जन्म में भोगना पड़ता है। जन्म के अन्त में अवशेष रहे कर्मों के फल अगले जन्मों के लिए प्रारब्ध या भाग्य कहलाते हैं।
     विचारणीय यह है कि सभी जीवों के पहले जन्म के प्रारम्भ में प्रारब्ध नहीं रहा था और कम से कम ईश्वर किसी जीव से किसी दूसरे जीव के प्रति बुरा कर्म नहीं करवाता (कोई बुरा कर्म करने के लिए किसी व्यक्ति को प्रेरित करने वाला व्यक्ति भी बुरे कर्म में सहभागी और दंड पाने का भागी होता है। ऐसे में ईश्वर किसी व्यक्ति से कोई बुरा कर्म करबा कर बुरे कर्म में सहभागी और दंड का भागी क्यों बनना चाहेगा) । ईश्वर प्यार और करुणा का सागर है, वह स्वयं निष्पक्ष न्यायाधीश है, वह दयालु है। सभी प्राणी उसकी संतानें हैं।
    ऐसे में स्पष्ट है कि पहला पाप कर्म (या सत्कर्म) और आगे के सभी कर्म करने के लिए जीव को स्वयं अपने अन्दर से प्रेरणा मिली और उसने ऐसा कर्म स्वयं किया। एक जन्म में किये गए ऐसे कर्मों जिनका फल उसी जन्म में नहीं मिलता के फलों से अगले जन्मों के भाग्य का निर्माण हुआ। इस प्रकार भाग्य में केवल पिछले जन्मों के फल (अच्छे या बुरे) होते हैं। किन्तु मनुष्य प्रत्येक जन्म में नए कर्म भी करता है। जीवन निर्वाह के लिए किये गए कर्मों का फल उसी जन्म में मिल जाता है अन्यथा जीवन निर्वाह संभव नहीं है। इससे यह प्रमाणित है कि -
1.
यदि भाग्य है भी तब भी भाग्य सब कुछ नहीं है।
2. मनुष्य स्वयं भाग्य का निर्माता है।
3. मनुष्य सत्कर्म या दुष्कर्म स्वतः करता है, ऐसा करने में उसके भाग्य की कोई भूमिका नहीं होती। 
4.
मनुष्य कर्म का चयन स्वयं करता है। 
     भगवान् श्री कृष्ण द्वारा श्रीमद्भागवद गीता में स्वयं कहा गया है :
              कर्मण्येवाधिकारस्ते माँ फलेषु कदाचन। 
     कर्म करने का अधिकार मनुष्य को है किन्तु फल का नहीं। यदि कर्म के चयन के साथ ही फल के चयन का अधिकार भी मनुष्य के पास होता तब पाप कर्म करने वाला भी पाप कर्म करके भी अच्छे फल का ही चयन करने में सफल हो जाता। तब सारी न्यायिक व्यवस्था ही बदल जाती और शायद इसकी आवश्यकता ही नहीं रह जाती।

Friday, March 27, 2015

मा फलेषु कदाचन:

मित्रो !
श्रीमद भगवद गीता के अध्याय (chapter) 2 के श्लोक 47  में भगवन श्री कृष्ण अर्जुन को बताते हैं कि  मनुष्य कौन सा कर्म (work / act / action) करे और कौन सा कर्म न करे इसका निर्णय लेना उसके अधिकार क्षेत्र में है किन्तु कर्म के फल के चयन करने (selection of good result or bad result, success or failure) का अधिकार उसे प्राप्त नहीं है। ऐसा इसलिए कहा गया है ताकि अनुचित कर्म करने वाला या उचित प्रकार से कर्म न करने वाला अच्छा फल (अच्छा परिणाम) का चयन (selection)  न कर सके। श्लोक की पहली पंक्ति का आशय यही है। पूरा श्लोक निम्नप्रकार है -

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ।

मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ॥४७॥



Monday, May 25, 2009

karmanyevadhikaraste ...


KARMANYEVADHIKARASTE ......

       GEETA IS NOT TO BE WORSHIPPED, IT IS TO BE CULTIVATED. It explains life, soul, duty, karma, gyan and so many other things and aspects which are closely related to our life. It can be read at any time, but to understand it, it needs concentration and attention. Even a person, who has not taken a bath, can read Geeta, Geeta can be read even if you are traveling. Followers of any religion may read Geeta. For these and so many other reasons, it has been called Universal Mother. It is the Geeta which says do the task because it is better to do a task than not to do any task. Geeta speaks about performing of task (duty) appointed by ones nature. It is the Geeta which propounds the theory of karma without expectation of result because expectation is the sole cause of sorrows and unhappiness.
       Srimad Bhagwat Geeta is part of great epic Mahabharat. The battle of Mahabharat was fought in between forces of Pandawas and Kaurawas. Arjun was one of the Pandwas. Arjun very well knew that Mahabharat was being fought for justice. But there were certain illusions in his mind.? In the battle field when Arjun found that army of Kaurawas was consisting of his own brothers, teachers and elders, he felt desperate due to his attachment and associations with his own brothers, teachers and elders to whom he had always paid respect. He thought that by killing them he would commit a sin. After killing them he did not want to enjoy kingdom. Then Lord Krishna explained to Arjuna about temporary phase of happiness and sorrows and about immortal feature of soul. He explains that soul is independent of birth and death and it is the body which perishes on death. Soul can not be destroyed. Lord Krishna enlightened him with karm yoga, Gyan Yoga, Bhakti Yoga, saankhya yoga and so many other yogas. Shri Krishna explained to Arjun the cause of sorrows and unhappiness. He told him that these were due to involvement of human being ?in expectations (expectation of result). ?He explained him how one could be free from sorrows. He preached about karm and result in the following Shlok 47 of Chapter- 2 of the Geeta.
   Karmanyevaadhikarastey maa phaleshu kadachan.
Maa karmaphalheturbhuurma tey sangoastwakarmani.
Explanation: Tumhen apanaa karm (duty) karane ka adhikaar hai, kintu karm ke phalon ke adhikari nahin ho. Tun na toh kabhi apane aapako apane karmon ke phalon ka kaaran mano, na hi karam na karane mein kabhi aashakta hoao.
        You are authorized to perform your duty but you are not entitled for result of your doings. Neither you consider yourself the cause of your doings nor have faith in not doing your duty.
         Most of the people easily assimilate the meaning of karmanyevaadhikarastey, but most of them get confused about the words maa phaleshu kadachana. One should understand that if we correlate ‘result of karm’ with ‘karm’, then we are bound to have expectations and when result will not come as per expectations, sorrow is inevitable.? So in order to avoid sorrow, karm phal (result of karm) and karm are to be treated independent. They require dissociation.
    Let us assume that a student works hard before he appears in an examination. After examination is over, he expects that he should secure 75% marks. When result comes he finds that he has secured only 60% marks. Even if achievement of 60% is to be considered good achievement, the student will not be satisfied. It is but natural that the student will be unsatisfied and this dissatisfaction will be cause of his sadness. On the other hand another student works hard before he appears in the examination. Whenever somebody asks him about his expectation, he says I have done my job.? Whatever the result comes is not my concern. This student also secures 60% marks. He feels happy about his result because 60% is a good achievement. So in order to be satisfied, one has to reduce its expectations to zero. Then whatever will be the result, it always will be either to our expectation or more than our expectation. We can reduce our expectations to zero only if we do our duty and forget about outcome of the duty. Another way of reducing our expectation may be that we should sacrifice work done by us. In that case we know that we have done no work (because work done by us has been sacrificed), then in the normal course our expectation will be zero.
       Here it is to be noticed that first line of the shlok is not to be read in exclusion. Otherwise, in absence of karm (where we do not perform our duty) our expectation will also be zero. In the second line of the shlok it has been specifically said that one should not ignore karm. On the other hand even if we, without expectation, correlate the achievement with any karm, we will not succeed in dissociating of karm with result of karm.
    To follow the theory laid down in above referred shlok, it is essential to understand the meanings of the word karm. Usually karm refers to any kind of act. It is an admitted fact that none can stand actionless at any moment till his last breath. Even when a person sleeps he does a karm. Breathing in itself is a karm. This is evident from shlok-5 of Chapter-3 of the Geeta. This shlok runs as under:
             Na hi kashchitkshanamapi jatu aatisthatyakarmakrut.
             Karytey hyavashah karm saravah prakrutijairgunaih.
Explanation: pratyek vyakti ko prakruti se arjit gunon ke anusaar wivasha hokar karm karanaa padataa hai, atah koi bhi ek kshana ke liye bhi binaa karm kiye nahin raha sakataa.
       Every person has to perform its duty in accordance with its nature. No person can stand actionless even for a single moment.
       Then it becomes matter of concern what does the word karm refers to. Here one can think of three things, karm (swadharm), vikarm and akarm. Karm refers to an act which is expected from any person in the specific situation in which he is. For example if one is student then his swadharm is the religion of a student consisting of all those acts which are expected from a student, if somebody is a doctor then his swadharm is the religion of a doctor consisting of all those acts which are expected from a doctor. Karm is an act for which person has right to perform. Vikarm is the act for which a person is not authorized by its nature to do it. Akarm refers to the state in which a person does not perform its karm. So definitely karm refers to ones duty according to ones nature.
       Without karm, we cannot even earn our livelihood. Therefore, karm is essential for life. Shlok -8 of Chapter-3 of the Geeta runs as follows:
           Niyatam kuru karm twam karmjyaayo hyakarmanah.
           shariryatrapi ch tey na prasidhyedakarmanah.
        Apana niyat karm karo, kyonki karm na karane ki apeksha karm karana shrestha hai. Karm ke bina toh sharir nirwah bhi nahin ho sakata.

        Do your task appointed by your nature, it is better to go for karm than remaining without karm. Without karm, life cannot even go on.

Yagyarthatkarmanoanyatra lokoayam karmbandhanah.
Tadartha karm kaunteya muktasangah samaachar.
       Yagya ke ruup mein karm karana chahiye, anyatha karm ke dwaara is bhautik jagat mein bandhan utpanna hota hai. Atah hey kuntiputra phalakanksha se mukta hokar niyat karm karo. Is tarah tum bandhan se sada mukta rahoge.
       One should perform karm in the form of yagya, otherwise karm becomes cause of bondage in this materialistic world. Krishna directs Arjuna for doing his duty without expectation of result and tells him that in this manner he will always remain free from bonds.
      In a yagya we offer things to deities and thereby disown such things by burning them in the pious fire of yagya. In the same manner we are expected to offer our duties in the name of God and thus acts done by us will be sacrificed or disowned. Thereafter, question of expectations will not arise. When somebody disowns anything by way of gift then he loses right of any gain in return of it.
   Thus we see the theory of karma is based purely on logic and it can be exercised by any person whatsoever religion he follows.