Showing posts with label दुःख. Show all posts
Showing posts with label दुःख. Show all posts

Monday, October 8, 2018

दुःख और क्रोध से छुटकारा : Relief From Anger and Pains


मित्रो !
यदि हम किसी परिणाम के आने से पूर्व ही परिणाम की समस्त सम्भावनाओं पर विचार करते हुए सभी प्रकार के परिणामों को स्वीकार करने के लिए अपने को मानसिक रूप से तैयार कर लें तब हम अनेक क्षेत्रों में दुःख और क्रोध से छुटकारा पा सकते हैं।



Monday, July 17, 2017

दुःख का कारण : CAUSE OF SORROW

मित्रो !
भौतिक शरीर या उसके किसी अंग में किसी कारणवश विकृति या विकार आ जाने से शारीरिक पीड़ा उत्पन्न होती है जबकि मोह और अज्ञान से सभी मानसिक दुःख उत्पन्न होते हैं। सादगी और उचित आहार-विहार से शारीरिक कष्ट तथा मोह त्याग से मानसिक कष्ट कम किये जा सकते हैं।


Tuesday, September 13, 2016

ज्ञान का अनन्य स्त्रोत श्रीमद भगवद गीता : The Infinite Source of Knowledge, Shrimad Bhagvad Gita

मित्रो !

     जब आप सभी ओर से निराशा, हताशा, तनाव, चिंता, दुःख, भय, अज्ञान से घिरे हुए हों तब गीता का ज्ञान आपको इनसे छुटकारा दिलाता है। गीता में केवल जन्म-मृत्यु के बंधनों से छुटकारा दिलाने से सम्बंधित दिव्य ज्ञान ही नहीं अपितु इसमें साधारण मनुष्यों के व्यावहारिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों और कष्टों  से छुटकारा दिलाने के लिए भी सम्पूर्ण ज्ञान उपलब्ध है।  
    
     सत्य और ज्ञान किसी भी धर्म से ऊपर उठकर होते हैं। किसी धर्म विशेष का अनुशरण करने वाले किसी परिवार में जन्मे व्यक्ति द्वारा दिया गया ज्ञान किसी अन्य धर्म के अनुयायी के लिए अज्ञान नहीं हो जाता और न ही किसी ज्ञान की महत्ता इस कारण से कम हो जाती है कि उसको देने वाला किसी दूसरे धर्म में अवतरित हुआ था। यदि सत्य इसके विपरीत रहा होता  तब अब तक हुयी वैज्ञानिक खोजों का लाभ सभी को सुलभ हो पाना संभव नहीं रहा होता। 

    Whenever you find yourself surrounded by disappointment, frustration, stress, anxiety, sorrow, fear, ignorance then the Gita can help you in restoring your self. The Gita not only has the highest category of knowledge for getting rid of bondage of birth and death, but it also has the the knowledge to relieve a common man of his sufferings and pains in his practical life.

     Truth and knowledge are independent of a religion. They are above all religions. Any knowledge, for a person following a particular religion, given by a person following another religion, does not become ignorance (agyaaan) nor importance of any knowledge diminishes because it was revealed by a person who was born in a family following any other religion. Had the truth been otherwise, then benefit of scientific researches could not have been available to people of all religions.


   

Monday, September 12, 2016

कुंठा, दुःख, चिन्ता और चिता : Frustrations, Sorrows, Worries and Pyre

मित्रो !
यहाँ तक कि उन व्यक्तियों, जो "खाओ, पियो और मस्त रहो" सिद्धान्त या जीवन शैली में विश्वास रखते हैं , को भी अपने जीवन में कुंठाओं, दुखों और चिंताओं का सामना करना पड़ता है और वे भी मृत्यु से भयभीत रहते हैं। 

Friends !
                          Even those persons, who believe in "eat, drink and be merry" principle or style of life, also face encounters with frustrations, sorrows and worries in their lives and they too remain scared of death.





Monday, September 5, 2016

ख़ुशी की तलाश : SEARCH OF HAPPINESS

मित्रो !
          कभी - कभी हमें ख़ुशी न मिलने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:
1. हम ख़ुशी को पहचानने में गलती कर बैठते हैं। 
2. ख़ुशी की गलत जगह या वक्त पर तलाश करते हैं।
3. हमारी प्राथमिकताएं हमें ख़ुशी से दूर कर देतीं हैं।
        ख़ुशी अमूल्य होती है। दुःखी होने पर रसमय व्यंजन भी अच्छे नहीं लगते जबकि खुश होने पर लोग रूखी रोटी भी बड़े चाव से खा लेते हैं। ख़ुशी पाने के लिए यदि छोटी उपलब्धि को त्यागना भी पड़े तब उसका त्याग कर देना चाहिए। ख़ुशी से भरे कुछ पल भी दुःख भरे लंबे जीवन से बेहतर होते हैं। 
     Sometimes, we are deprived of happiness due to following reasons:
1. We fail to recognize happiness.
2. We search happiness at wrong place or wrong time.
3. Our priorities keep us away from happiness.
     Happiness is precious. While sad, one can't relish even delicious food whereas in happiness, a person enjoys dry breads. If someone can get happiness by sacrificing small achievements, he should not hesitate in sacrificing small achievements. A life of few happy moments is far better than a long life full of sorrows.