Showing posts with label सकाम कर्म. Show all posts
Showing posts with label सकाम कर्म. Show all posts

Tuesday, January 10, 2017

सकाम कर्म क्या है

मित्रो !

       सकाम कर्म ऐसे कर्म हैं जिनके फल अवश्य प्राप्त होते हैं। सकाम कर्म अच्छे भी हो सकते हैं और बुरे भी। इनमें से कुछ कर्म तुरन्त फल देने वाले होते हैं, कुछ कर्म बाद में फल देते हैं। बाद में फल देने वाले कर्म, संचित कर्म कहलाते हैं। फल प्राप्ति की आशा से किये गए कर्म ही सकाम कर्म हैं। 

     पहला उदहारण आपको प्यास लगाने पर आपके द्वारा पानी पिए जाने का लेते हैं। जैसे ही आपने पानी पिया, आपकी प्यास बुझ गयी। इसमें पानी पीने का कर्म आपने किया और इस कर्म का फल (प्यास बुझाने के रूप में) आपको तुरंत मिल गया। दूसरा उदाहरण आपके द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को पानी पिलाने का लेते हैं। आप जानते हैं कि किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने से अच्छा फल मिलता है। आपने एक प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाया। इससे आपको तुरंत कुछ लाभ नहीं मिला। आपका यह कर्म संचित कर्म बन गया और इसका फल आपको भविष्य में मिलेगा।  तीसरा उदाहरण एक ऐसे किसी व्यक्ति का लेते हैं जो छाया का लाभ लेने और आम का फल खाने के उद्देश्य से एक आम का पौधा लगता (वृक्षारोपण करता) है। पौधारोपण के कई वर्ष बाद यह पौधा बड़ा पेड़ होकर फल देने लायक होगा।  वह व्यक्ति इसकी देख-भाल करता रहा किन्तु दुर्भाग्यवश पेड़ पर आम लगने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गयी।  उस व्यक्ति को पौधा लगाने और उसकी देख-भाल करने में किये गए कर्मों का फल जीवित रहते प्राप्त नहीं हुआ। उस व्यक्ति के ऐसे कर्म संचित कर्म बन जाएंगे और इसका फल उसे अगले जन्म में बिना कर्म किये मिलेगा। ऐसे फलों का मिलना उसका भाग्य होगा।



Sunday, October 23, 2016

सकाम कर्म ही पुनर्जन्म का कारण : Cause of Rebirth : Deeds Performed with Desire of Fruits


मित्रो !

सकाम कर्म ऐसे कर्म होते हैं जो फल की इच्छा से किये जाते हैं। ऐसे कर्मों का कर्मों के अनुसार फल अवश्य मिलता है। कर्मों का फल मिलने का भी समय होता है, कुछ कर्मों का फल तुरंत मिलता जाता है, कुछ कर्मों का फल कर्म करने के कुछ समय बाद और कुछ कर्मों का फल काफी समय बाद, यहां तक कि मृत्यु के बाद मिलता है। जिन कर्मों का फल उसी जन्म में नहीं मिल पाता है उसका फल भोगने के लिए आत्मा नया शरीर धारण करता है। जो कर्म फल के लिए नहीं किये जाते हैं निष्काम कर्म कहलाते हैं। ऐसे कर्मों का फल जीवात्मा को  नहीं  भोगना पड़ता है। अतः ऐसे कर्म पुनर्जन्म का कारण नहीं बनते। 

श्रीमद भगवद गीता में भगवन श्री कृष्ण द्वारा मानव शरीर को क्षेत्र (खेत) और इसके ज्ञाता को क्षेत्रज्ञ बताया गया है। कर्म करने और कर्म के फल का भोग / उपभोग करने के लिए शरीर और जीवात्मा का साथ होना आवश्यक है। पच-तत्व "क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा" से बना शरीर तब तक मिटटी है जब तक उसमें जीवात्मा का प्रवेश नहीं होता और जब जीवात्मा इस शरीर को छोड़ देता है तब जो कुछ बचता है वह यही पांच तत्व होते हैं। अतः फलों का भोग भी तभी किया जा सकता है जब जीवात्मा शरीर धारण किये हुए हो। 
शरीर के बिना जीवात्मा कर्म और कर्म के फल का भोग नहीं कर सकता। किसी जन्म में किये गए ऐसे कर्मों, जिनके फलों का भोग उसी जन्म में संभव नहीं हो पाता, के फलों का भोग करने के लिए जीवात्मा नया शरीर धारण करता है।
deeds,God,Soul,Karma