Showing posts with label सत्य. Show all posts
Showing posts with label सत्य. Show all posts

Friday, October 27, 2017

सत्य को बैसाखी की आवश्यकता नहीं : Truth Does Not Need Crutches

मित्रो !
        यह विचारणीय है कि असत्य को सत्य ठहराने के लिए असत्य का ढिंढोरा पीटना कहाँ तक उचित है। मेरा विचार है कि -
       असंख्य लोगों के उद्घोष से भी कोई असत्य सत्य नहीं हो जाता। सत्य तो है ही वही जो अस्तित्व में है। सत्य को बैसाखियों की आवश्यकता नहीं होती और असत्य को बैसाखियाँ लगाई ही नहीं जा सकतीं क्योंकि असत्य अस्तिवहीन होता हैं।

Friday, May 12, 2017

यह हम कहाँ आ गए हैं? Where we have reached.


 मित्रो !
         आजकल सभी क्षेत्रों में सामान्य रूप में ऐसा बहुत कुछ असामान्य घटित हो रहा है जो हमें याद दिलाता है कि यह कलियुग है। यहाँ प्यार, सत्य, करुणा, दान और धर्म जैसे तत्व कमजोर हो रहे हैं, उनकी परिभाषाएँ बदल रहीं हैं।

          यहां सत्य से उसके सत्य होने का प्रमाण माँगा जा रहा है, वासना को प्यार का नाम दे दिया गया है, बूढ़े माँ-बाप सहानुभूति के पात्र बन गए हैं, मानवीय रिस्तों का व्यापारीकरण हो गया है। भोलेपन और विश्वास को छला जा रहा है, इनको ब्लैकमेल के लिए प्रयोग किया जा रहा है। कामुक भूखे भेड़िये हर जगह घूम रहे हैं। नदियाँ प्यासीं हैं, हवा, पानी पर पहरे लगे हैं, संख्या बल बढ़ाने को धर्म का सशक्तिकरण माना जा रहा है। संतों का अकाल दिख रहा है, ईश्वर की तिजारत करने वाले बाबाओं की संख्या बढ़ रही है, स्वयं भू ईश्वर अनेक हैं। हमारी धरती जो कभी स्वर्ग तुल्य थी पर बोझ और उसका दोहन इतने बढ़ गए हैं कि वह काँप और कराह रही है। ------- हम भूल गए हैं कि हम लगातार गर्त में गिर रहे हैं।


Thursday, January 12, 2017

व्यावहारिक सत्य

मित्रो !
        यह एक व्यावहारिक सत्य है कि जब तक हम किसी वस्तु को जानते न हों तब तक हम वस्तु की  तलाश नहीं कर सकते क्योंकि ऐसी स्थिति में वस्तु हमारे सामने आने पर भी हम उसकी उपेक्षा कर आगे निकल जाएँगे।
        लक्ष्य को जाने बिना, कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकता।
    Nobody can achieve the target unless he knows it.

Friday, July 8, 2016

ज्ञान का खण्डन : Rebuttal of Knowledge

मित्रो !
ज्ञान एक सत्य होता है। जिस प्रकार किसी सत्य को नकारा नहीं जा सकता उसी प्रकार ज्ञान को भी झूठा नहीं ठहराया जा सकता। ज्ञान के नाम पर जो कुछ खण्डित किया जा सकता है वह या तो वह अज्ञान होता है या फिर वह अपूर्ण ज्ञान होता है। अनुभव से ज्ञान का सृजन संभव है किन्तु अनुभव से ज्ञान का खण्डन संभव नहीं है।