Showing posts with label light. Show all posts
Showing posts with label light. Show all posts

Friday, June 12, 2015

ज्ञान क्या, अज्ञान क्या


मित्रो !
ज्ञान से अभिप्राय किसी वस्तु, विषय या प्रक्रिया के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी से होता है। ज्ञान ही हमें कार्य करने की योग्यता तथा सही और गलत में विभेद करने की क्षमता प्रदान करता है। जिस प्रकार प्रकाश के अभाव में अँधेरा होता है उसी प्रकार ज्ञान के अभाव में अज्ञान होता है। जिस प्रकार अँधेरे को प्रकाश मिटा देता है उसी प्रकार अज्ञान को ज्ञान मिटा देता है।