Showing posts with label पाप. Show all posts
Showing posts with label पाप. Show all posts

Friday, September 16, 2016

Whether God Inspires Us To Do A Wrong : क्या ईश्वर गलत करने के लिए प्रेरित करता है?

Friends !
             For three reasons, it is wrong to assume that God inspires us to do a sinful act, firstly, because by definition, God has no such quality within Him, secondly, because a person acts under the inspiration of its own nature and thirdly, because the person is free to act and to choose the act to be performed by him.


मित्रो !
ईश्वर को मानने वाले अधिकांश व्यक्ति यह मानते हैं कि ईश्वर की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता। यदि इसे सही मान लें तब प्रश्न यह उठता है कि क्या हमारे पाप कर्म करने में ईश्वर की सहमति या मर्जी होती है? मेरे विचार से ऐसा मान लेना पूर्णतः गलत है। 

ऐसा मान लेना तीन कारणों से उचित नहीं है, पहला यह कि पाप कर्म करने के लिए प्रेरित करने या सहमति देने वाला ईश्वर नहीं हो सकता, दूसरे यह कि मनुष्य अपनी प्रकृति से प्रेरित हुआ कर्म करता है और तीसरे यह कि मनुष्य कर्म करने और किये जाने वाले कर्म का चयन करने के लिए स्वतंत्र है। 


Tuesday, June 28, 2016

Petition Before God : ईश्वर के सामने याचना

Oh God !
            Give us the knowledge to identify the vices and sinful deeds; Let a feeling of hatred be developed  within us for them. Give us the power and the strength so that we can own the virtues and can save ourselves from doing sinful acts.

हे ईश्वर !
हमें ऐसा ज्ञान दो जिससे हम अवगुणों तथा पाप कर्मों को पहचान सकें, हमारे अन्दर उनके प्रति घृणा का भाव उत्पन्न हो; हमें ऐसी शक्ति और सामर्थ्य दो जिससे हम सदगुणों को धारण करें और पाप कर्मों के करने से बचें।