Showing posts with label Heart. Show all posts
Showing posts with label Heart. Show all posts

Tuesday, July 24, 2018

छोटे दिल वाले की दौलत औरों के किस काम की


मित्रो!
      किसी शायर द्वारा कही गयी ये पंक्तियाँ मुझे बहुत अच्छी लगीं। आप भी पढ़ें और सोचें।
रकबा तुम्हारे गाँव का मीलों हुआ तो क्या,
रकबा तुम्हारे दिल का तो दो इंच भी नहीं।
तुम्हारे गाँव का खेत्रफल मीलों में फैले होने से कोई फर्क नहीं पड़ता अगर तुम्हारा दिल बहुत छोटा है।

Acreage of your village may be spread in miles,
It hardly matters if you have a very small heart.



Friday, July 20, 2018

गरीब की मदद : HELP OF THE POOR


मित्रो!
     गरीब को उधार देकर उसकी इज्जत, आबरू और जिंदगी का सौदा न करो।  अगर गरीब के लिए कुछ कर सकते हो तब दिल बड़ा रखो, गरीब की मदद करो और भूल जाओ।

     By lending money to the poor, do not deal with his prestige, honor and life. If you can do something for the poor, then have a brave heart, help the poor and forget.




Wednesday, May 9, 2018

क्या आपने कभी सोचा है? Have You Ever Thought?



     जिससे आप प्यार करते हैं उसे आप अपने दिल में जगह देते हैं।  आप दावा करते हैं कि आप अपने देश से प्रेम करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप के दिल में कौन रहता है, देश कितना बड़ा है और दिल में रहने वाले देश में क्या क्या है ?

Have You Ever Thought?

          You give place in your heart to whom you love. You claim that you love your country. Have you ever thought who resides in your heart and how big is the country which resides within your heart?

 

Wednesday, July 13, 2016

बड़प्पन की निशानी : Signs of Greatness

मित्रो !
      अपनी खुद की गलतियों के लिए क्षमा माँग लेना और दूसरों की गलतियों के लिए उन्हें क्षमा कर देना बड़प्पन की निशानियाँ हैं। केवल विशाल हृदय रखने वाले व्यक्ति ही ऐसा कर सकते हैं। मनुष्य को चाहिए कि वह विशाल हृदय का स्वामी बने। 

      To tender apology for one's own mistakes and to forgive others for their mistakes are signs of greatness. Only those persons who own vast heart can do so. Man should try to be owner of a vast heart.


Tuesday, May 3, 2016

प्यार और करुणा भरे दिल के बिना

मित्रो !
     प्यार और करुणा भरे दिल के बिना खूबसूरत चेहरे कागज़ के फूलों के समान होते हैं जिनमें रूप और रंग तो होता है किन्तु खुशबू नहीं होती।


     ऐसे ख़ूबसूरत चेहरों से दूरी बनाए रखने में ही हित होता है, पास आने पर निराशा ही हाथ लगती है।