Showing posts with label Love. Show all posts
Showing posts with label Love. Show all posts

Wednesday, May 9, 2018

क्या आपने कभी सोचा है? Have You Ever Thought?



     जिससे आप प्यार करते हैं उसे आप अपने दिल में जगह देते हैं।  आप दावा करते हैं कि आप अपने देश से प्रेम करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप के दिल में कौन रहता है, देश कितना बड़ा है और दिल में रहने वाले देश में क्या क्या है ?

Have You Ever Thought?

          You give place in your heart to whom you love. You claim that you love your country. Have you ever thought who resides in your heart and how big is the country which resides within your heart?

 

Thursday, March 9, 2017

प्यार की खातिर FOR THE SAKE OF LOVE

मित्रो !

        यदि आप किसी भी व्यक्ति से प्यार करते हैं और उसे दुखी होते नहीं देखना चाहते तब आप तो ऐसा कोई कार्य करें और ही ऐसी कोई बात करें जिनसे उसको दुःख पहुंचने की संभावना हो। विपरीत इसके आप ऐसा कार्य और बात करें जिससे उसको ख़ुशी मिलती हो।


Saturday, February 4, 2017

प्यार की जादुई भाषा : Magical Language of Love

मित्रो !
        प्यार की भाषा का सभी प्राणियों पर जादुई प्रभाव (magical effect) होता है। इससे मानवीय रिश्तों का सृजन और विकास होता है यहां तक कि इसके प्रयोग से पशु - पक्षी भी मित्रवत व्यवहार करने लगते हैं।

          प्यार की भाषा बोलने वाला व्यक्ति सामान्य परिस्थितयों में हर जगह वरीयता पाता है, ऐसे व्यक्ति की सोच भी सकारात्मक रहती है। इन गुणों से उसकी सफलता के अवसर बढ़ जाते हैं।



Friday, December 16, 2016

प्रेम और करुणा हैं तो जीवन है

  • मित्रो !
    जब तक प्रेम और करुणा (Love and Compassion) इस संसार में शेष हैं, इस संसार में जीवन है। किन्तु बिडम्बना यह है कि इनमें लगातार क्षय हो रहा है जो इस बात का संकेत है कि संसार विनाश की ओर बढ़ रहा है। 
    जरा सोचिये !

Monday, October 31, 2016

प्यार का अनमोल उपहार : Valuable Gift of Love

  • मित्रो !
    God has blessed all of us with valuable gift of love. We should understand love and thereafter -
        Live in love and inspire others to live with love.
    ईश्वर ने हम सभी को प्यार के अनमोल उपहार से आशीर्वाद दिया है। हमें चाहिए कि हम प्यार को समझें और उसके बाद -
    प्यार को जियें और औरों को प्यार से जीने के लिए प्रेरित करें।
  • Promote and propagate love.

Friday, July 15, 2016

ईश्वर को प्रसन्न कैसे करें : How to Please God

मित्रो !
     एक पुत्र अपने पिता के पद चिन्हों पर चल कर पिता का प्रिय पुत्र बन जाता है और अन्य संतानों की अपेक्षा वह अपने पिता से अधिक प्यार पाता है। ईश्वर हम सब का पिता है, वह सबसे प्यार करता है और वह सभी पर दया करता है। यदि हम भी सभी से प्यार करें और सब पर दया करें तब हम ईश्वर के प्रिय पुत्र बन जांयेंगे।
       When a son walks in footsteps of father, he becomes beloved son of his father and receives more love in comparison to other children. God is father of all of us, he loves all His children and feels pity on all. If we love all and become kind hearted then we will be beloved son of God. 
    जिस तरह एक पुत्र अपने पिता के आदर्शों पर चलने से पिता का प्रिय पुत्र बन जाता है उसी प्रकार कोई भी व्यक्ति ईश्वर द्वारा निर्धारित सिद्धांतों पर चल कर ईश्वर का प्रिय पुत्र बन जाता है।


Tuesday, May 3, 2016

प्यार और करुणा भरे दिल के बिना

मित्रो !
     प्यार और करुणा भरे दिल के बिना खूबसूरत चेहरे कागज़ के फूलों के समान होते हैं जिनमें रूप और रंग तो होता है किन्तु खुशबू नहीं होती।


     ऐसे ख़ूबसूरत चेहरों से दूरी बनाए रखने में ही हित होता है, पास आने पर निराशा ही हाथ लगती है।


Thursday, April 28, 2016

भावनाओं का खेल

मित्रो !

     हमें अच्छी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। भावना के बल पर ही हमारा ईश्वर से साक्षात्कार होता है, भावना से ही प्यार पलता है, भावना से ही किसी कार्य को करने की प्रेरणा मिलती है और भावना ही हमें प्रगति के पथ पर आगे ले जाती है। किसी कार्य का शुभारम्भ करने की दिशा में भावना पहली सीढ़ी होती है।
    हमारे जीवन में जो कुछ घटित हो रहा है वह सब भावनाओं का खेल है। मनुष्य को चाहिए कि वह अच्छी भावनाओं का पोषण करे और खराब भावनाओं को पनपने दे।


Saturday, March 19, 2016

कितने अज्ञानी हैं हम HOW IGNORANT WE ARE

मित्रो !


     ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति में डूबा हुआ मनुष्य ईश्वर के साथ प्रेम में बंध जाता है। नश्वर प्रेम में पुरुष स्त्री को और स्त्री पुरुष को अप्रिय लगने वाला कोई कार्य नहीं करते। किन्तु बिडम्बना यह है कि मनुष्य का ईश्वर के साथ अमर प्रेम होने पर भी वह ईश्वर को अप्रिय अनेक कार्य करता रहता है।