Showing posts with label thank. Show all posts
Showing posts with label thank. Show all posts

Wednesday, August 1, 2018

Thank God, Pray God



मित्रो !
मैं शुक्रगुजार होता हूँ प्रतिदिन ईश्वर का,
क्योंकि मुझे एहसास है कि,
मैं मर गया होता जिंदगी के किसी दिन,
अगर उसने मुझे न बचाया होता,
मैं प्रार्थना करता हूँ प्रतिदिन ईश्वर की
क्योंकि मैं चाहता हूँ कि वह,
रखे सही रास्ते पर मुझको,
मेरे जीवन की अंतिम सांस तक।

           I thank God everyday because I feel that had He not saved me in my life, I would have died any day in my life.
           I pray to God everyday because I want Him to keep me on the      right track till my last breath on this Earth.




Tuesday, March 21, 2017

ईश्वर का शुक्रिया कैसे अदा करें : HOW TO THANK GOD

मित्रो !
     मैंने अपनी कुछ पोस्टों में यह कहा था कि आदमी, ईश्वर जिसने उसे सब कुछ दिया है का शुक्रिया अदा नहीं करता जबकि अल्प लाभ के लिए दूसरों का शुक्रिया अदा करता है। यह मेरी गलती थी, उस समय मैं यह भूल गया था कि कोई भी पुत्र अपने पिता के उपकारों का शुक्रिया अदा करने की स्थिति में नहीं होता क्योंकि - - -

          शुक्रिया औपचारिकतावश अदा किया जाता है और पिता-पुत्र के बीच औपचारिकता का कोई स्थान नहीं होता। पिता द्वारा पुत्र पर किये गए उपकार पुत्र पर ऋण होते हैं। इस ऋण को चुकाना पुत्र का दायित्व होता है। ऐसा ऋण पिता की अपेक्षाओं को पूरा करके और पिता के आदर्शों पर चल कर ही चुकाया जा सकता है।  पुत्र से अपेक्षित होता है कि वह पिता की अपेक्षाओं और उनके आदर्शों को जाने और उनको अपना दायित्व मानकर यथासंभव पूरा करे। ईश्वर हमारा परम पिता है, उसके द्वारा हमारे ऊपर किये गए उपकारों की कोई सीमा नहीं है। अतः हम उसके ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकते।


Tuesday, August 9, 2016

कितना एहसान फरामोश है आदमी : HOW UNGRATEFUL THE MAN IS

मित्रो !
        कितने अज्ञानी हैं हम। जब कोई हम पर कोई छोटा सा भी उपकार करता है तब हम उसका तो शुक्रिया अदा करते हैं किन्तु हम उस सर्वशक्तिमान का शुक्रिया अदा नहीं करते जिसने हमें सब-कुछ दिया है और जिसकी कृपा पर हम जिन्दा हैं। हमारी हर सांस जिसकी कृपा पर निर्भर है हम उसी को भुला बैठे हैं।

       How ignorant we are. When somebody does a small favor to us we thank him but we have forgotten to thank the almighty who has given us everything and on whose grace we are alive. We have forgotten Him on whose grace our every breath comes and goes.

Friday, November 21, 2014

कृतज्ञता : Gratitude

मित्रो !
        जब कोई व्यक्ति हमारी सहायता करता है अथवा कोई वस्तु हमें उपहार में देता है तब हमारे अंदर उसके प्रति आदर की भावना उत्पन्न हो जाती है। इस भावना को प्रकट करने के लिए हम धन्यवाद (Thanks), हम आपके आभारी हैं, हम आपके कृतज्ञ हैं, I am obliged, I am thankful to you, I am grateful to you आदि शब्दों को कहते हुए उस व्यक्ति के प्रति आभार जताते हैं। आभार व्यक्त करते समय हमारे अंदर विनम्रता का भाव होता है।
       आभार व्यक्त करना सकारात्मक सोच और हमारी आशावादी दृष्टिकोण का परिचायक है। जो लोग आभार व्यक्त नहीं करते उन लोगों की अपेक्षा आभार व्यक्त करने वाले लोग अधिक खुश रहते हैं तथा उन्हें सामाजिक समर्थन और प्रतिष्ठा अधिक प्राप्त होती है। आभार प्रदर्शन से हम गुडविल भी कमाते है (We earn goodwill by expressing gratitude)। आभार प्रकट करने वाले लोगों में तनाव और अवसाद का स्तर निम्न होता है। इसके विपरीत आभार प्रकट न करने वाले व्यक्तियों में तनाव और अवसाद का स्तर उच्च होता है। मेरा मानना हैं कि आभार प्रकट करने का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य, हमारी गुडविल, हमारी सोच और हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी होता है।
       स्पष्ट है कि आभार व्यक्त करने की अवधारणा हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हमें इसका अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए। हमें प्रत्येक ऐसे अवसर को पहचानना चाहिए जिस पर हम आभार का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह देखा गया है कि कुछ लोग किसी वस्तु का क्रय करने के उपरांत विक्रेता के अच्छे व्यवहार के लिए उसे धन्यवाद या Thank you कहते हैं। यह एक स्वस्थ परंपरा है। परिवार के सदस्य विशेष रूप से बच्चे जब भी कोई वस्तु हमें लाकर दें तब हमें उन्हें धन्यवाद (Thank you) कहना नहीं भूलना चाहिए। इससे उनमें भी इस आभार व्यक्त करने की स्वस्थ परंपरा का विकास होता है साथ ही वे यह भी अनुभव करते हैं कि उनके बड़े उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

      मैं अनुगृहीत हूँगा यदि मेरे ऐसे मित्र जो अब तक कृतज्ञता व्यक्त करने के विचार से अनभिज्ञ थे भी आभार व्यक्त करने की परम्परा को अपना कर इसका लाभ उठायेंगे।