Friday, March 11, 2016

ईश्वर से ही अक्खड़पन


मित्रो !
        ईश्वर ने हमें मृत्यु लोक में जन्म देकर हमारी गुस्ताखी करने की सजा दी है और साथ ही अवसर दिया है कि हम अपने गुनाहों का बोझ हल्का कर सकें। लेकिन हम हैं कि गुस्ताखी पर गुस्ताखी किये जा रहे हैं।
        कुछ धर्मों में माना जाता है कि पृथ्वी पर स्त्री-पुरुष का जन्म ईश्वर की अवज्ञा के कारण हुआ है। इस आधार पर हमारा जन्म गुस्ताखी का परिणाम है। मृत्यु लोक में दुखों से कोई अछूता नहीं है। यहाँ पर अनेक प्रकार के अवांछनीय कार्य करके हम अपने दुःख बढ़ा लेते हैं। यहाँ भी हम ईश्वर की इच्छा के विपरीत कर्म करके गुस्ताखी पर गुस्ताखी करते हैं।


No comments: