Friday, October 2, 2015

आलसी बुरा अलसी बेमिसाल


मित्रो ! 

         आलसी स्वाभाव से हम सभी परिचित हैं। अलसी की खेती की जाती है। अलसी पौधे से छोटे-छोटे चपटे आकार के बीज प्राप्त होते हैं। इन बीजों से अलसी तेल भी निकाला जाता है। अलसी बीज, इनका पाउडर और तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं। यहाँ पर मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव आपके साथ साझा कर रहा हूँ। 
         हमारे शरीर को Omega -3, Omega-6 और Omega-9 fatty acids की आवश्यकता होती है। शरीर की कोई भी ग्रंथि इन तेलों का उत्पादन नहीं करती, ये तेल हमें हमारे भोजन से हीप्राप्त होते हैं। शाकाहारी भोजन में अलसी बीज (Flax Seeds or Linseeds) एक मात्र ऐसा खाद्य पदार्थ है जिससे हमें ये तेल सबसे अधिक मिलते हैं। हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) पाये जाते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। ये मुक्त कण, हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं और बीमारियां रोकने की शरीर की क्षमता को कम करते हैं। इनको antioxidants द्वारा समाप्त किया जा सकता है। अलसी एक बहुत ही अच्छा antioxidant है। 
अलसी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। अलसी बीज अच्छी तरह चबाकर खाने से अथवा अलसी पाउडर लेने से प्यास बढ़ जाती है और हमारा पानी का इन्टेक बढ़ जाता है। इसका हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। 
       अलसी लेने से कोलेस्ट्रोल, विशेष रूप से ख़राब कोलेस्ट्रोल, कम हो जाता है। इससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। शरीर का बजन भी नियंत्रित होता है। 
       अलसी शरीर में सूजन को कम करता है। यह दर्द निबारक औषधि का काम भी करती है। शरीर के जोड़ों का दर्द कम करती है। प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा जोड़ों के दर्द या अन्य प्रकार की सूजन से होने वाले दर्द को कम करने के लिए बनायीं जाने वाली Gel में भी अलसी तेल का उपयोग किया जाता है। 
      अलसी के अनेक अन्य लाभ भी हैं। इसको दैनिक भोजन का भाग बनाया जा सकता है। इसके बीज को हल्का भून कर ऐसा ही चबाकर खाया जा सकता है अथवा पीस कर पाउडर बनाकर एयर टाइट डिब्बे में भरकर रखा जा सकता है। पाउडर खुला नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा यह वातावरण से नमीं सोख लेता है और जाली पड़ जाती है। कुछ लोग इसका लड्डू बनाकर खाते हैं।
      अलसी पानी में धोकर साफ़ नहीं करना चाहिए अन्यथा यह तुरंत पानी सोख कर जेल बन जाता है। रोस्टेड सीड्स सलाद के ऊपर डालकर भी खाए जा सकते हैं। इसके पाउडर को पिसे हुए आटे में मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है।
अलसी बीज बाजार में किराने की दुकानों पर मिल जाता है। आजकल Online shopping द्वारा घर बैठे साबुत या पाउडर फार्म में आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। amazon.in, ebay.in, Browntree.in आदि वेब साइट्स पर आसानी से उपलब्ध है। कुछ मेडिकल स्टोर भी इसका पाउडर रखने लगे हैं। "flax seed online shopping india" से सर्च इंटरनेट पर करके स्टोर्स की सूची मिल जाएगी।
      कितना लिया जाय, इस सम्बन्ध में कोई रोक नहीं है, मैं स्वयं प्रतिदिन चार बड़े चम्मच अलसी पाउडर पानी के साथ सुबह नास्ते के बाद निगल लेता हूँ। मुझे और मेरे परिबार को इसका लाभ मिल रहा है। मैंने इसके लाभ देखे, इसी कारण मैं अपना अनुभव आपके साथ साझा कर रहा हूँ।


No comments: