Wednesday, April 8, 2015

हमारा वर्तमान


     हमारे भूत और भविष्य के मध्य, हमारा वर्तमान समय का एक ऐसा बहुत छोटा गुजरता लम्हा है जिसमें हम अपने सभी व्यवहारिक कार्य करते हैं, भूत काल में किये गए कार्यों की समीक्षा करते हैं और भविष्य के लिए योजनायें बनाते हैं। समय के एक लम्हें के गुजरने के साथ ही, गुजरा हुआ लम्हा हमारे भूतकाल का हिस्सा बन जाता है और नया लम्हां हमारे सामने वर्तमान के रूप में अस्तित्व में आ जाता है। इस प्रकार हमारे जीवन के अन्तिम क्षण तक वर्तमान में निरन्तरता बनी रहती है।
        हम भूत या भविष्य में जाकर कोई कार्य व्यवहारिक रूप में नहीं कर सकते। अतः हमें चाहिए कि हम अपने वर्तमान का सही उपयोग कर एक अच्छा जीवन जियें।



   

No comments: