Wednesday, April 29, 2015

ईश्वर का अस्तित्व

मित्रो !
भौतिक रूप में उपलब्ध चीजों का अस्तित्व हम स्वीकार करते है। यदि हम इसके परे (beyond) जाकर ऐसी अन्य चीजो पर विचार करें जिनका हम अस्तित्व में होना मान सकते है तब हम पाते हैं कि ऐसी चीजों जो भौतिक रूप में अदृश्य (Invisible) और अगम्य (Inaccessible) हों किन्तु जिनका प्रयोग किया जा सकता हो अथवा जिनका प्रभाव देखा या अनुभव किया जा सकता हो के सम्बन्ध में यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि उनका अस्तित्व नहीं है। मेरा मानना है कि इन तथ्यों के आधार पर हम ईश्वर के अस्तित्व पर भी विचार कर सकते हैं।


No comments: